अनूपपुर- जिले की एकमात्र सामान्य सीट कोतमा में आए दिन नई हलचल पैदा हो रही है,जिसके कारण राजनीतिक मैदान में हाथ आजमाने वाले दावेदारों की नींद उड़ी हुई है।कोतमा विधानसभा क्षेत्र में एक और राजनीतिक उथल पुथल की स्थिति सामने आ गई है,जब कोतमा नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाज सेवा के लिए कोतमा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजेश जैन ने भी दावेदारी पेश कर दी है और पूर्ण ताकत और तैयारी के पार्टी से टिकट की मांग की है।इस चुनावी हलचल से होने वाली सिरहन आम जनता को महसूस होने लगी है और आम जनता चुनावी हलचल के बीच होने वाली चर्चाओं के चटकारे लेने में कोई गुरेज नहीं कर रही है।आम जनता चुनावी मैदान में आने वाले समस्त संभावित दावेदारों का जमकर स्वागत कर रही है। राजेश जैन कोतमा नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ लंबे अरसे से कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे हैं और कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी निभाया है।राजेश जैन ने आम जनता के बीच समाज सेवी के रूप में भी स्वयं को स्थापित करने में अभूतपूर्व सफलता पाई है और अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।आपने आम जनता के बीच अपने पद प्रतिष्ठा की बात न करते हुए सदैव आम जनता की आवश्यकताओं को वास्तविक रूप से महसूस कर उनकी सहायता करने में ही अपनी खुशियां तलाश की है।विगत कई चुनावों में राजेश जैन ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विगत दो पंचवर्षीय से कांग्रेस की जीत तय करने में आपकी भूमिका सराहनीय रही है। कोतमा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक सुनील सराफ टिकट की दौड़ में शामिल हैं।और उनके अतिरिक्त पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के नाम की चर्चा भी वर्तमान में जोरों पर चल रही है लेकिन राजेश जैन के द्वारा विधानसभा टिकट की दावेदारी किए जाने से कोतमा के राजनीतिक गलियारों में एक तूफान सा उठ गया है और कई प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।हालांकि टिकट का वितरण आला कमान के हाथों में सुरक्षित है और यह तो वक्त ही तय करेगा कि पार्टी कोतमा विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी।
कोतमा विधानसभा क्षेत्र से राजेश जैन की प्रबल दावेदारी से अन्य दावेदारों की उड़ी नींद
सच से सामना
0