अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान का पीएम आवास हितग्राही संवाद सम्मेलन वर्कस क्लब भालूमाड़ा में संपन्न हुआ।जहा नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर एक पात्र हितग्राही गरीब परिवार को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने की राशि उनके खातों में दे रही है कोई भी पात्र हितग्राही इससे वंचित नहीं रहेगा। एसईसीएल कंपनी जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा वन भूमि एवं राजस्व विभाग की शासकीय भूमि को कम्पनी ने अधिग्रहण किया था,कई वर्षों से कोयलें की खदान बंद पड़ी हुई है,किन्तु कंपनी द्वारा उक्त अधिग्रहित भूमि को शासन के सुपुर्द नहीं किया गया।आज हजारों परिवार कई पुस्तो से एसईसीएल क्षेत्र में अपने घर बना कर निवास कर रहे हैं पर उन गरीब परिवारों को भू अधिकार पट्टा नहीं मिल पा रहा है,जिस वजह से पीएम आवास से कुछ पात्र हितग्राही वंचित है। हमारा मुख्य उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों को भू अधिकार पट्टा दिलाना एवं उसके साथ साथ पीएम आवास योजना का लाभ दिलाना है।पसान नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने आगे बताया है कि उक्त विषय पर जिला प्रशासन,एसईसीएल प्रबंधन और नगर पालिका की बैठक हो चुकी है और शासन प्रशासन को हमने पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है कि कई पात्र हितग्राही भूमि का पट्टा न होने की वजह से छूट रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है पात्र हितग्राहियों को भू अधिकार पट्टा जरूर मिलेगा।पसान नगर पालिका क्षेत्र के कुल 18 वार्डों में लगभग 411 पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास का लाभ अभी तक मिल चुका है और 56 पीएम आवास बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल मध्य प्रदेश शासन ,नगर पालिका परिषद एवं पीएम आवास लाभार्थी हितग्राहियों के बीच संवाद सम्मेलन संपन्न हुआ,जिसमें हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके विचार व समस्याओं को टीम ने सुना और पीएम आवास हितग्राहियों के विचार शासन प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
वर्क्स क्लब में पीएम आवास हितग्राहियों का संवाद सम्मेलन हुआ संपन्न
सच से सामना
0