विदित हो कि वर्तमान में एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में 2023 का यूनियन का सदस्यता सत्यापन चल रहा है, कुसमुण्डा क्षेत्र में भी बीते कल सदस्यता सत्यापन संपन्न हुआ जिसमें BMS यूनियन पहला स्थान हासिल करने मे कामयाब रहा तथा HMS यूनियन दूसरा स्थान, INTUC तीसरा एवं AITUC चौथा स्थान पर रहा है।
हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में प्रतिशत में अगर देखा जाये तो BMS को +16.51%, HMS को +75.09%, INTUC को +05.94% एवं AITUC को -19.08% की स्थिति रही है।प्रतिशत के आंकड़ों में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष HMS यूनियन को सबसे ज्यादा बढ़त मिला है। उक्त सदस्यता सत्यापन पश्चात कुसमुण्डा में HMS यूनियन प्रथम नहीं आने पर संपूर्ण जिम्मेदारी लेते हुये नैतिकता के आधार पर बी.एल. पनिका जो कोयला मजदूर सभा (HMS) एसईसीएल के केंद्रीय सचिव पद पर कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्यरत हैं, इनके द्वारा श्री नाथूलाल पाण्डेय, महामंत्री, कोयला मजदूर सभा (HMS) को पत्र प्रेषित कर केंद्रीय सचिव एवं अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।