⚡ ब्रेकिंग News

असित तिवारी का सुयशआईआईएम और आईआईएफटी मे हुआ चयन

कोतमा- कोल इन्डिया लिमिटेड के एसईसीएल कंपनी अंतर्गत ज़मुना कोतमा क्षेत्र मे पदस्थ श्री अक्षय कुमार तिवारी के सुपुत्र असित तिवारी का चयन आई.आई.एम और आई.आई.एफ.टी जैसे राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों मे हुआ. विदित है कि असित ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल,कोतमा से कक्षा 9 वीं तक किया है. कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया था और जेईई मेंस और एडवांस की प्रतियोगिता परीक्षा भी उत्तीर्ण कर आईआईटी एवं एनआईटी जैसे शिक्षण संस्थाओं मे प्रवेश की अर्हता प्राप्त किया था. वर्तमान मे आईआईटी मद्रास से ड़ेटा साइंस से स्नातक कर रहे असित तिवारी ने भविष्य को देखते हुये आईआईएम जैसी संस्थानों से अध्ययन करना चाहते थे. इसलिय उन्होने आईआईएम के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा मे समिल्लित होकर परीक्षा उत्तीर्ण कर चयन सूची मे स्थान प्राप्त किया. आईआईएम रोहतक और आईआईएफटी (भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ) दोनो मे चयन होने के बाद असित तिवारी ने आईआईएफटी मे दाखिला लेकर अध्ययन करने का अंतिम निर्णय लिया. ज्ञात है कि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) भारत में एकलौता बिजनेस स्कूल/संस्थान है, जिसके तीन परिसर हैं जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में काम करता है। यह एक सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान के रूप में भी कार्य करता है। इसके चांसलर, सचिव,वाणिज्य एवं उद्योग विभाग,भारत सरकार होते हैं. इस संस्थान मे पूरे देश मे इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत कुल 60 सीट हैं, ज़िनमे से समान्य वर्ग के छात्रों के लिये मात्र कुल 24 सीट है. इसका मुख्य परिसर नई दिल्ली में है. देश के कई राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय कंपनियों के चेयरमैन और सीईओ आईआईएफटी से अध्ययन किये हुये हैं. यह संस्थान छात्रों को दुनिया के कई देशों के यूनिवर्सिटीज मे इंटरएक्चेंज प्रोग्राम के तहत अध्ययनकाल के दौरान विदेश मे भी अध्ययन का अवसर प्रदान करता है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...