⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

कोतमा - थाना भालूमाड़ा में गुरुवार को कोतमा एसडीओपी की अध्यक्षता व भालूमाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में अगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक आगामी त्यौहार बकरीद ,गंगा दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर की गई।बैठक हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई ।जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार को जाने की समझाइश दी गई एवं उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दिए जाने की अपील की गई।बैठक में दोनों समुदाय के लोगों की बातों को सुना गया। बैठक थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...