अनूपपुर - जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में द एसोसिशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।वही कोतमा अस्पताल की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ संगीता प्रजापति ने बताया कि डॉक्टर्स डे के दिन द एसोसिशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया द्वारा डॉक्टरों के सम्मान के साथ साथ मेरा भी सम्मान किया गया है जिससे मेरा उत्साह और बढ़ गया है।हम डॉक्टर्स दिन रात निस्वार्थ मरीजों की सेवा करते हैं और साथ ही उनके दुःख सुख के साथी बनकर उनकी तकलीफ में उन्हें परेशान न होने की सलाह देते हुए उनका पूरा ध्यान रखते हैं।इसके साथ ही क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पोषण पुनर्वास केंद्र परिसर सहित अस्पताल परिसर के अंदर वृक्षारोपण भी किया गया।
डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
सच से सामना
0