⚡ ब्रेकिंग News

नपा पसान में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा दिनांक 04/07/2024 को एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ करते हुए वार्ड नं 03 में स्थित MRF सेंटर में वृक्षारोपण कर अभियान का नगर पालिका क्षेत्र में शुभारंभ किया गया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके परिपेक्ष्य में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी,पसान शशांक आर्मो ने नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत 15 हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।दिनांक 04/07/2024 को वार्ड नं 03 स्थित MRF सेंटर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण अभियान में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह,मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मों,विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी,महामंत्री धीरेंद्र सिंह,इंजीनियर अविनाश मरकाम एवं समस्त वार्डो के वार्ड पार्षद सहित मीडियाकर्मी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने पौधारोपण किया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...