कोतमा - अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान (भापुसे) के द्वारा ज़िले भर में नदी,नाले,तालाब, कुएँ , पानी के गहरे स्थान पानी के भराव वाले जगह पर आमजनों, बच्चों के आने जाने तथा डूबने से होने वाले ख़तरे के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम के तारतम्य में चौकी फुनगा अन्तर्गत मर्ग क्रमांक 46/22 के मृतक शुव्यांश गुप्ता पिता रामावतार गुप्ता के घटना स्थल कुँआ के पास जाकर कुँए को ढकवाया गया एवं आसपास के लोगों को जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम ज़िले भर में जारी रहेगा और यह कार्यक्रम आम लोगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।
पुलिस ने चलाया गहरे पानी वाले स्थान पर न जाने के लिए जागरूकता अभियान
सच से सामना
0