⚡ ब्रेकिंग News

गणतंत्रता दिवस समारोह में डॉ संगीता प्रजापति हुई सम्मानित,लोगों ने दी बधाई

अनूपपुर- जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ. संगीता प्रजापति को गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 2025 के अवसर पर अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार,कलेक्टर हर्षल पंचौली एवं जिले के आला अधिकारियों द्वारा आयुष चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में मरीजों के उत्कृष्ट इलाज करने पर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्रता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आपको बता दे कि डॉक्टर संगीता प्रजापति को पूर्व में 15 अगस्त 2022 को तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।इसके अलावा उन्हें कोतमा नगर पालिका द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रथम पुरस्कार एवं नगर गौरव के रूप में नवाजा गया था।वही डॉ. संगीता प्रजापति ने मीडिया से बातचित के दौरान बताया कि यह गौरव का विषय है और इसमें समस्त नगरवासियों का सहयोग है जो मुझे समय समय पर मिलता रहता है।आगे उन्होंने कहा है कि आप सभी लोगो का भरोसा और आशीर्वाद ऐसे ही मुझ पर बना रहे और मैं बहुत खुशनसीब हूं कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुझे भी चुना गया है।वही डॉक्टर संगीता प्रजापति को जिलेभर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...