अनूपपुर - 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पर मध्य प्रदेश शासन एवम अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार,जिला कलेक्टर हर्षल पंचौली,पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान की उपस्तिथि में मंत्री दिलीप अहिरवार ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसी तरह मंत्री दिलीप अहिरवार ने पुलिस विभाग में अलग अलग अपराधों पर कार्यवाही करने वाले थाना प्रभारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अनूपपुर जिले के वर्तमान थाना भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खलको को तत्कालीन थाना प्रभारी करण पठार रहते हुए अपराधों का सर्वाधिक निराकरण करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि भालूमाड़ा थाना प्रभारी संजय खलको ने जिले के अलग अलग थाने में पदस्थ रहकर अपना दायित्व कड़ी मेहनत और ईमानदारी से निभाया है और जिले भर में उनके द्वारा की गई बड़ी बड़ी कार्यवाहियों के कारण उनकी अच्छी खासी प्रशंसा व लोकप्रियता है।वही थाना प्रभारी भालूमाड़ा संजय खलको ने थाना करन पठार के स्टाफ को इस पुरस्कार का श्रेय दिया है।
थाना प्रभारी संजय खलको को किया गया सम्मानित
सच से सामना
0