अनूपपुर - दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।भाजपा की इस जीत पर अनूपपुर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने दिल्ली की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है।आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भी अब सुव्यवस्थित और डबल इंजन की सरकार चलेगी और तेजी से विकास कार्य होंगे और देश की राजधानी दिल्ली को और भी खूबसूरत बनाया जाएगा।आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल हुई है। मैं कह सकता हूं कि लंबे समय से दिल्ली की जनता को धोखा दिया जा रहा था,झूठा प्रचार किया जा रहा था और दिल्ली को विकास से पूरी तरह वंचित कर दिया गया था। ऐसे में दिल्ली की जनता का जनादेश सुशासन के लिए है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली में विकास की नई गाथा लिखेगी।आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा में थोड़ी कम सीटें मिलीं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाल उठाने लगे थे,अब जनता ने उन्हें सही जवाब दिया है।हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद हमने दिल्ली में बड़ी जीत हासिल की है, यह हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। केजरीवाल के झूठ का चेहरा बेनकाब हुआ है। पूरा देश मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है। जनता पीएम मोदी पर विश्वास करती है और दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ को नकारा है, साथ ही पीएम मोदी के सुशासन पर भरोसा जताया है।अनूपपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने दिल्ली की जनता के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
दिल्ली में भाजपा की जीत,मोदी के विश्वास की जीत - राम अवध सिंह
सच से सामना
0