अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित अनूपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का पसान मंडल में प्रथम आगमन शुक्रवार 28 फरवरी को पसान मंडल में हुआ जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, मंडल महामंत्री धीरेन्द्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री एवं समस्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सभी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का भव्य स्वागत किया गया।प्रथम आगमन के दौरान मंडल कार्यशाला मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया पार्टी कार्यकर्ताओअं ने फूल-मालाओं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का जोरदार स्वागत किया ।
बूथ मजबूत तो जिला संगठन मजबूत - जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम
जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने अपने स्वागत पर भावुक होते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है। यह भरोसा दिलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अगर किसी को संगठन के द्वारा या फिर प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार से पीड़ित किया जा रहा है तो तत्काल ही हम उसका निराकरण करेंगे और कार्यकर्ताओं को जो भी समस्या आएगी हमें सूचना मिलते ही उसका निराकरण करेंगे। बूथ अध्यक्षों से कहा भारतीय जनता पार्टी की जो सबसे बड़ी ताकत है वह बूथ अध्यक्ष हैं । आगे उन्होंने कहा कि बूथ के सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर विशेष कार्य करें।आपकी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व मुझे है। जिस तरह से मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बना दिया गया तो आप लोग भी अच्छा काम करोगे तो कहीं न कहीं आपको भी पार्टी का दायित्व मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह परिहार, जिला मंत्री दुर्गावती पटेल ,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला,शिवरतन वर्मा , पूर्व जनजाति जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मार्को, नरेंद्र सिंह, उमेश अग्रवाल , शिव प्रताप सिंह राठौर, दिगंबर शर्मा ,रीता सिंह,मीनू तिवारी,प्रीति रजक सहित भाजपा पसान मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पसान मंडल अंतर्गत समस्त बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे ।