⚡ ब्रेकिंग News

38 वर्षों की सेवा के बाद मोतीलाल को दी गई भावभीनी विदाई

अनूपपुर - नगर पालिका परिषद पसान में स्वच्छता सेवक श्री मोतीलाल पिता स्व. परसू के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर उन्हें विधिवत सेवानिवृत्त किया गया

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू, इंजीनियर उमेश त्रिपाठी, इंजीनियर अविनाश मरकाम, राजेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी संतोष तिवारी ‘कलाम’ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे श्री मोतीलाल के परिवारजन भी समारोह में शामिल हुए सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर और आतिशबाजी के बीच उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी

नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा, “श्री मोतीलाल ने वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ऐसे कर्मियों के परिश्रम से ही हमारा नगर स्वच्छ और व्यवस्थित बनता है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू ने भावुक होते हुए कहा, “मोतीलाल जी ने अपना पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया उनकी सादगी, कर्मठता और जिम्मेदारी हम सभी के लिए प्रेरणा है आज विदाई का क्षण भावुक जरूर है, लेकिन उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की हम सभी कामना करते हैं

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने श्री मोतीलाल के स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...