⚡ ब्रेकिंग News

श्रमिक नियोजन बढ़कर लेबर बजट का लक्ष्य पूर्ण करें- सीईओ जिला पंचायत

अनूपपुर - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने ग्रीष्मकालीन ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल समस्या के निदान के लिए बिगड़े हैंडपंपों को सुधारने, नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायत के टैंकर में सुधार कार्य/ मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हैं उक्ताशय के निर्देश दिए। 
बैठक में जिला पंचायत,जनपद पंचायत के अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री उपस्थित थे। 
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने गौशालाओं में बोरवेल के माध्यम से पेयजल सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तकनीकी अमले के साथ संयुक्त भ्रमण कर पेयजल सुविधा के उपलब्धता के निर्देश दिए हैं।उन्होंने ग्राम पंचायत में जल समस्या से संबंधित रजिस्टर का संधारण करने के निर्देश दिए। 
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत को स्वायत्त बनाने के लिए स्व करारोपण पद्धति के पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वच्छता, नल जल, प्रकाश, संपत्ति कर तथा भवन अनुज्ञा के माध्यम से करो की वसूली के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि भवन अनुज्ञा आवेदन ग्राम पंचायत में प्राप्त किया जाए तथा विधिवत निर्माण की अनुमति दी जाए पोर्टल से भी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

उन्होंने बैठक में बकाया विद्युत बिल के भुगतान तथा अनावश्यक विद्युत कनेक्शन को विच्छेद करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।वृंदावन ग्राम दारसागर,अमगवां, केल्हौरी, के विकास कार्य से संबंधित सर्वे का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने पेसा गांव में तेंदूपत्ता संग्रहण को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए जिला समन्वयक पेसा को प्रशिक्षण संबंधी निर्देश दिए। 
बैठक में स्टांप शुल्क मद के स्वीकृत पंचायत भवन निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा अंतर्गत विभिन्न श्रम नियोजित कार्यों, हितग्राही मूलक एक बगिया मां के नाम,जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत खेत तालाब के कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के मनरेगा लेबर बजट की पूर्णता के लिए श्रमिक नियोजन को बढाए जाने के निर्देश देते हुए जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए उन्होंने जैतहरी एवं अनूपपुर जनपद पंचायत को प्रतिदिन की रणनीति तय कर श्रमिक नियोजन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता साथी के माध्यम से स्वच्छता के कार्य के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से मांग पूर्ति कर स्वच्छता साथियों का सभी ग्राम पंचायत के शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर तथा शासकीय संस्थाओं के शौचालय तथा नागरिकों के व्यक्तिगत शौचालय को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता साथियों का सहयोग लिया जाए। 
उन्होंने स्वच्छता साथियों को प्रदान की गई सफाई मशीन के संधारण तथा रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को स्वच्छता साथियों का बेहतर उपयोग करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए वास इन व्हील योजना का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड की गतिविधियों पांचवा एवं 15वां वित्त के कार्यों, मध्यान भोजन कार्यक्रम तथा मनरेगा कन्वर्जेंस से निर्मित किया जा रहे किचन शेड सह भंडार गृह डाइनिंग हॉल निर्माण कार्य की समीक्षा तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...