⚡ ब्रेकिंग News

अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर कोतमा पुलिस ने की कार्यवाही

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके परिपालन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा दिनांक 25/03/2026 को रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से रेत परिवहन करते जप्त थी गई है।जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर ट्राली में चंगेरी घाट केवाई नदी से अवैध रेत लोड कर विक्रय हेतु ले जा रहा है ।सूचना पर तत्काल पुलिस बल रवाना किया गया तथा चंगेरी घाट से एक मेसी फर्गुसन 1035 जिसकी ट्राली में अवैध रेता लोड करते पाया गया जो ट्रैक्टर चालक पुलिस को दूर से ही देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मय ट्राली छोड़कर भाग गया जिसे समक्ष गवाहन के उपरोक्त ट्रैक्टर मय ट्राली में लोड अवैध रेता लगभग तीन घन मीटर कल कीमती 5,05,000 रुपए की जप्त किया गया तथा उक्त अपराध धारा मैं अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वेद वाहन स्वामी का कृत्य धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 का पाया गया जो अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वैध वाहन स्वामी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 
उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्नांबर शुक्ल , प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, आर. अभय त्रिपाठी की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...