⚡ ब्रेकिंग News

बिजुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर ही लूंगा दम- सुनील सराफ

नगर वासियों की काफी लंबे अरसे से है मांग, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी लगा चुके हैं गुहार

कोतमा- काफी लंबे अरसे से बिजुरी के लोगों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है, कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए जिस पर नगर वासियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ज्ञापन सौंपकर मांग की थी जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने या आश्वासन दिया था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी
 को उन्नयन कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा लेकिन नतीजा जस का तस बने होने के कारण आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन नहीं हो सका जिससे यहां के नगर वासियों को स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है !

स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र- कोतमा विधायक ने बताया कि मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, कि बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त हो जिसके लिए मैंने पूर्व में 21-01-2019 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया था, कि बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत लगभग 38000 की जनसंख्या है, जिसमें नगर वासियों सहित आसपास के ग्रामीण अंचल भी शामिल है किसी कारण बस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन नहीं हो सका जिस पर फिर से  विधायक ने 11-09-2018 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र लिखकर बिजुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त करने की मांग की है !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...