⚡ ब्रेकिंग News

कॉलोनियों में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान





राजनगर- एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मे अधिकारियों द्वारा स्वच्छता के नाम पर लाखों करोड़ों खर्च कर दिखाया जा रहा है एसईसीएल की कॉलोनी पूरी तरह साफ सुधरी है और स्वच्छता का कैंप लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं लेकिन वास्तविकता में देखा जाए तो कालरी के क्वार्टरों में रह रहे कालरी कर्मचारी गंदगी से परेशान देखें जा रहे हैं और बरसात के मौसम में मकानो के आस-पास चारा घास  उग जाने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके कारण लोग बीमारियों से भी परेशान देखे जा रहे हैं जबकि इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों द्वारा कई बार की जा चुकी है लेकिन कॉलरी प्रबंधक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है !

 एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत कोयला खदान के श्रम वीरों के लिए बनाए गए कानून जिनमें शांतिनगर, राज नगर, इंदिरा नगर ,सुभाष नगर ,जेपी कॉलोनी और पौराधार, सी सेक्टर,सी आर ओ ,बाबु लाईन शामिल है इन कालोनियों में सफाई का अभाव बना हुआ है जिसको लेकर श्रमिकों एवं उनके परिजनों में रोष है ! श्रमिकों ने बताया कि क्षेत्र में कालरी आवासों की सुंदर एवं कॉलोनी में सफाई के नाम पर प्रतिमाह ठेकेदार व प्रबंधक द्वारा बताया जाता है की कालोनियों में सफाई हो रही है जबकि वास्तविकता यह है कि कालोनियों में निरीक्षण को साफ दिखा कर बिल पास करा लिया जाता है, जिसका जीता जागता उदाहरण खुली नालियों में कचरे का अंबार लगा देखा जा सकता है वही नालियों का पानी सड़कों में बह रहा है साथ ही पूरी कॉलोनियों में गंदगी का ढेर बना हुआ है !

 मैनेजर व सवेरिया के कालोनियों में भी गंदगी -एक तरफ स्वच्छता अभियान का पाठ सबको सुनाया जाता है दूसरी ओर श्रमिकों के क्वार्टरों में गंदगी का आलम है गंदगी इस कदर बढ़ गई है कि श्रमिकों का रहना दुबर हो गया है इस तरह एसीसीएल प्रबंधक का कोई भी ध्यान नहीं है जबकि सब एरिया और मैनेजर इसी कॉलोनी में रहते हैं इसके बावजूद भी लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद भी श्रमिकों की स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा बारिश का मौसम है, सांप बिच्छू प्रतिदिन श्रमिकों के घरों में निकलते हैं जिससे लोगों में बहुत ही डर है एक तो सांप बिच्छू का डर और दूसरा गंदगी इस तरह है कि लोगों का रहना मुश्किल है ,नालियां गंदगी के कारण लबालब भरी है बारिश के मौसम होने के कारण बीमारियां इस कदर फैल रही है कि हर घर में लोग बीमारियों से परेशान हैं पिछले साल भी यहां डेंगू के मरीज देखने को मिले थे बारिश का मौसम समाप्ति की ओर है लेकिन आज तक यहां भी दवाई का छिड़काव तक करना उचित प्रबंधक द्वारा नहीं समझा जा रहा है स्वस्थ अभियान के तहत घर घर से कचरा लेने के लिए कचरा वाले आते थे लेकिन यह भी प्रबंधक के द्वारा बंद कर दिया गया बढ़ते मौसम के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बहुत ज्यादा है लोग बहुत सारी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं!

 जगह-जगह कचरे के ढेर- गाजर घास का यह आलम है कि रात में बाहर निकलना दूभर है शांति नगर इंदिरा नगर प्रेम नगर, सी सेक्टर ,पौराघार ,ऑफिसर कॉलोनी ,सीधी दफाई, सीआरओ  दफाई आदि कॉलोनियों में यह सब देखने को मिल रहा है !

इनका कहना है
अगर कालोनियों में गंदगी पटी पड़ी है, और श्रमिकों को बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है तो या गलत है मेरे द्वारा कॉलरी प्रबंधन से बात कर साफ सफाई कराने के लिए कहा जाएगा !

सुनील सराफ
विधायक कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...