⚡ ब्रेकिंग News

बैठक में नहीं पहुंचा प्रशासन तो भड़के विधायक, सभा को किया स्थगित

कोतमा- जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर ही जनता की सेवा कर सकती है और जनता को होने वाले परेशानियों का निराकरण भी जनप्रतिनिधि और प्रशासन ही मिलकर कर सकते हैं लेकिन प्रशासन ही जब उदासीनता दिखाने लगे और समय पर जनप्रतिनिधि पहुंचे और प्रशासन का पता ना हो तो लाजमी है जनता का विकास रुकेगा और जनता की समस्याएं बढ़ेंगी ! जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच भी तालमेल अच्छा नहीं रहेगा, इसी कड़ी में गुरुवार को 12:00 बजे से कोतमा जनपद में सामान्य सभा की बैठक रखी गई थी जिसमें कोतमा विधायक सुनील सर्राफ के अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न होना था लेकिन विधायक जी जब भड़क गए जब स्थानीय प्रशासन ही बैठक में नहीं पहुंचे सभा में जनपद सीईओ की उपस्थिति देखकर कोतमा विधायक ने और भी अधिकारियों को पूछा कि कहां है, तो उन्होंने जवाब दिया  वह नहीं आए फिर क्या था विधायक जी ने सभा को ही स्थगित करने के आदेश दे डालें और कहा कि अगली बार से जब भी बैठक करें तो स्थानीय प्रशासन सभा में उपस्थित रहे जिससे लोगों की समस्याओं को लेकर सभा में बात की जा सके विधायक जी इतने में ही नहीं रुके बल्कि अधिकारियों को सभा में यह भी कहा कि इस तरीके से मनमानी अब नहीं चलेगी ! सभा में पूरे अधिकारियों को आना होगा और जनता की समस्या से रूबरू होकर निराकरण करना होगा मौके पर बैठक रजिस्टर में सभा को स्थगित करने का प्रस्ताव बनाकर सभा को स्थगित कर दिया गया !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...