⚡ ब्रेकिंग News

साहब,हमें बेवकूफ बना कर ले लिया लाखों रुपए घर से हुआ चपत



कोतमा- कोतमा जनपद के बहेराबांध ग्राम पंचायत से आधा सैकड़ा महिलाएं अपनी फरियाद लेकर कोतमा विधायक सुनील सराफ के पास पहुंचे जिस पर कोतमा विधायक ने तत्काल ही कोतमा एसडीओपी एसएन प्रसाद से बात कर उनके कार्यालय में उन महिलाओं के साथ शिकायत दर्ज कराते हुए तुरंत कार्यवाही करने की बात कही ,जिस पर कोतमा एसडीओपी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल ही घटनास्थल पर रवाना हुए !

यह है मामला-  बहेराबांध ग्राम पंचायत से आए आधा सैकड़ा से अधिक महिला एवं पुरुष ने एक शिकायत सौंपते हुए बताया कि गांव का ही बारेलाल पनिका  ने अपनी महिला अपनी पत्नी मीना पनिका को समूह में जोड़ कर  समूह से लगभग ₹800000 पैसे ले लिए और उसकी किस्त भी जमा नहीं कर रहा अब बारेलाल अपने घर पर ताला मार कर अपने परिवार के साथ कहीं भाग गया है, जिससे हम समूह वालों को ही अब किस्त की राशि देनी पड़ रही है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इनकी परेशानी कोतमा विधायक सुनते ही तत्काल महिलाओं के साथ कोतमा एसडीओपी के पास पहुंच गए और उनकी शिकायत एसडीओपी साहब को सौंपी जिस पर महिलाओं ने बताया कि साहब बारेलाल ने विश्वास में लेकर  समूह वालों से पैसे लिए और अब पैसे देने में आनाकानी कर रहा है ! जिससे हम सब  को ही पैसे भरने पड़ रहे हैं तब विधायक ने एसडीओपी साहब से कहा कि तुरंत ही इस फर्जीवाड़े को सुलझाएं जिस पर तत्काल कोतमा एसडीओपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और जांच चालू कर दी !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...