डोला- कोरोना काल के दौरान रेल विभाग द्वारा कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था वही हाल ही में खुले लॉकडाउन में कई ट्रेनों का संचालन किया जा चुका था लेकिन मेडिकल व ब्यापार की सुविधा के लिए लगातार ग्रामीणों व व्यापारियों की मांग थी कि बिलासपुर चिरमिरी पैसेंजर को भी निर्धारित रूप से संचालित किया जाए जिसके लिए वही रेलवे विभाग द्वारा आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 फरवरी से बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन संचालित करने का फैसला रेलवे विभाग द्वारा लिया गया है जिसमें चिरमिरी बिलासपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर अब एक्सप्रेस स्पेशल के रूप में चलेगी इसमें 10 घंटे के सफर की जगह अब लोगों को मात्र 6 घंटे का सफर करना होगा। अब बिलासपुर से चिरमिरी के बीच केवल पांच स्टेशन पर ही रुकेगी जहां रेलवे विभाग द्वारा ट्रेन के समय सारणी में भी बदलाव किया गया है जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा हाला की ट्रेन में पहले ही ट्रेन में पहले की तरह अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस में लगने वाली दुर्ग चिरमिरी कोच सुविधा को हटा दी गई है ट्रेन के शुरू होने से चिरमिरी खड़गवां मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी।
10 घंटे की जगह अब 6 घंटे में होगी बिलासपुर से चिरमिरी की दूरी तय-
लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा कोरोना काल से बंद बिलासपुर चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन शुरू कराने की मांग कर रहे थे रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पैसेंजर को एक्सप्रेस स्पेशल के रूप में शुरू किया जा रहा है।
रेलवे बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 22 फरवरी से बिलासपुर से 23:55 से छूटकर सुबह 6:00 बजे पहुंचेगी वहीं 23 फरवरी से चिरमिरी से रात 10:00 बजे छूटकर सुबह 4:30 में बिलासपुर पहुंचेगी। अब ट्रेन केवल पांच स्टॉपेज पर स्थापित करेगी जिसमें उसलापुर,अनूपपुर,कोतमा, बिजुरी, मनेंद्रगढ़ के बीच ही रुकेगी वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गुरुवार को 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के प्रचार करने के आदेश निकाला जिसके अनुसार दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल,गोंदिया इतवारी स्पेशल, रायपुर गेवरा रोड मेमू,बिलासपुर गेवरा, बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस स्पेशल, रायपुर केवटी पैसेंजर व इतवारी छिंदवाड़ा पैसेंजर स्पेशल की शुरुआत की जा रही हैं।
समय सारणी में की गई चेंजिंग कहां कब कितने बजे पहुंचेंगे ट्रेन-
बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस स्पेशल अब चिरमिरी से रात 10:00 बजे छूटकर 10:45 पर मनेंद्रगढ़ 11:25 बिजुरी 11:45 कोतमा 12:40 पर अनूपपुर 3:35 उसलापुर व सुबह 4:30 पर बिलासपुर पहुंचेगी वही बिलासपुर से चिरमिरी के लिए रात 11:55 पर छूटकर 12:12 उसलापुर 3:15 अनूपपुर 3:50 पर कोतमा 4:20 बिजुरी व 5:15 मनेंद्रगढ़ व सुबह 6:00 बजे चिरमिरी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में नहीं रुकेगी चिरमिरी,बिलासपुर ट्रेन-
चिरमिरी से बिलासपुर व बिलासपुर से चिरमिरी आवागमन के दौरान पाराडोल, बौरीडांड,बैहाटोला, हरद,धुरवाशिन,मौहरी,छुल्हा, हर्रि,सारवेहरा,खोडरी,भनवारटंक,खोशरा,बेलगहना,करगीरोड, कलमीटार,घुटकू में नही रुकेगी।
मालूम हो कि इससे पहले चिरमिरी बिलासपुर पैसेंजर रात 7:45 में चिरमिरी से छूटकर सुबह 3:00 बजे बिलासपुर पहुंचती थी ट्रेन मैं अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस के लिए चिरमिरी दुर्ग के 3 कोच होते थे जिसे बिजुरी स्टेशन में शटिंग प्रक्रिया के लिए 3 घंटे पैसेंजर को रोका जाता था हालांकि अब इस परेशानी से यात्रियों को राहत मिलेगी और बिलासपुर चिरमिरी का सफर महज 4 घंटे कम हो जाएगा।