कोतमा - अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा़ के अंतर्गत आज दिनांक 22 फरवरी 2021 की दरमियानी रात को कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री व पूर्व कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अनूपपुर की नई बोलोनो कार गाड़ी नंबर एमपी 65 T 0951 जोकि भालूमाडा़ के तीन नंबर स्थित ट्रांसफार्मर के पास गैरेज में खड़ी थी। जिसे अज्ञात तत्वों द्वारा ऊपर की सीट को तोड़कर उसमें आग लगा दी गई है और जब आज सुबह साबिर हुसैन बबलू अपनी गाड़ी की तरफ गए तो वह देखकर हतप्रभ रह गए जिसकी सूचना दी गई है मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया गया। उक्त घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है आम जनता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले को शीघ्र पकड़ कर उस पर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि आम आदमी अमन चैन की जिंदगी जी सकें।
देखें वीडियो 👇👇👇