कोतमा - कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम निगवानी नदिया टोला में 11 फरवरी 2021 को अपने घर में अकेले रहने वाली 48 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।जैसे ही इस वारदात की जानकारी क्षेत्र के लोगो को हुई वह सब सन्न रह गए,महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे उसके घर पर मिलने से चारो ओर दहसत का माहौल बना हुआ है लोग डरे एवं सहमे हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता कोल(बदला हुआ नाम) पति जयपाल कोल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम निगवानी सरकारी हॉस्पिटल के पीछे एक कच्चे मकान में अकेली निवासरत रहकर मजदूरी का काम करती थी दरमियानी रात संधिग्ध अवस्था में मृतक महिला का शव उसके ही घर के बिस्तर पर मिला।मृतक महिला का पुत्र धन्नू कोल ने बताया कि पिता एवं छोटा भाई तीन माह पहले गुजरात में रोजी रोटी के लिए गए थे, मां नदिया टोला वाले घर में रहकर मजदूरी का काम कर रही थी और दूसरा घर निगवानी तालाब टोला में बना हुआ है जहा स्वयं मै,मेरी पत्नी और बहन एक साथ रह रहे थे।दो दिन पूर्व पुत्र धन्नू जब अपनी मां को खाना देने आया तब घर में ताला लटका हुआ पाया तब मां का पता करने के लिए बहन व ठेकेदार से खोज खबर ली,लेकिन मां का कोई पता नहीं चला। जब कहीं मां की खोज खबर नहीं मिली तब रात को एक बार पुनः मां के घर पहुंचा और घर में ताला लटका मिला,लेकिन उस घर के ताले की दो चाभी थी एक मां के पास और एक पुत्र धन्नू के पास।कल रात जब धन्नू ने मां के घर पर लगे ताले को अपने पास रखी चाभी से खोला तो मां संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी हुई थी। मां का शव संधिग्ध परिस्थितियों में देख कर पुत्र धन्नू घबरा गया और आश्चर्य चकित रह गया,घटना की जानकारी गांव के लोगो को दी गई एवं कल रात्रि को कोतमा पुलिस को उपरोक्त वारदात की जानकारी दी गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस -
जैसे ही 48 वर्षीय महिला की हत्या के वारदात की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कोतमा पुलिस को दी गई,जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची,काफी रात होने के कारण जांच कार्यवाही नहीं हो पाई।घटना का निरीक्षण मुयेना कर वारदात स्थल पर पुलिस तैनात रही,कोतमा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवेंद्र सिंह बघेल एवं वर्तमान कोतमा थाना प्रभारी इंचार्ज एस एल मरावी,भालूमाड़ा थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला सहित बिजुरी, रा थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ सुबह सुबह 7 बजे घटना स्थल पर पहुंचे।जहा डॉग स्क्वायड को बुलाकर मृतक की हत्या का कारण व आरोपी का पता लगाने में पुलिस जुट गई।डॉग स्क्वायड घटना स्थल पर मृत के शव को सूंघ कर एक संदेही व्यक्ति के पास जा पहुंचा। जहा एक संदेही को पूछ ताछ के लिए थाने ले आई।मौके पर प्रथम दृष्ट बलात्कार कर हत्या का मामला नजर आया।
पांच दिन पूर्व महिला की बड़ी में रखे पैरे में लगाई अज्ञात ने आग -
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगवानी निवासी मृतक महिला के घर की बाड़ी में रखे पैरों मै किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 दिन पूर्व आग लगा दी गई थी।एवं महिला के घर में रखी धान की चोरी की गई कल संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर के बिस्तर पर मिला।वहीं पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई और मुआयना निरीक्षण कर पंचनामा उपरांत शव का पोस्ट मॉर्टम हेतु कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया पति के गुजरात में होने की वज़ह से शव को कोतमा मर्चुरी में रखा गया है।इस घटना को अंजाम देने वाला दरिंदा अपराधी महिला के शरीर में बर्बर तरीके से घिनौना कृत्य किया जो इंसानियत को भी शर्मसार कर देती है।अज्ञात अपराधी ने हत्या की वारदात को अंजाम देते समय महिला के गुप्तांग पर लकड़ी डली हुई मिली,ऐसी वारदात कही न कही दिल्ली जैसे वारदात को आज याद दिला रही है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने महिला के शरीर से निर्मम तरीके से छेडछाड़ व हत्या के मामले की निंदा की है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द ऐसे दरिंदो को पकड़ कर सलाखों के पीछे करने की मांग की है।