⚡ ब्रेकिंग News

कृषि कानून के विरोध और किसानों के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी ट्रैक्टर रैली

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा


कोतमा -अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी भालू माडा़ के मालवीय भवन में आज दिनांक 10 फरवरी 2020 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा जमुना की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि काले कानून के विरोध में और आंदोलन कर रहे देश के किसानों के समर्थन में दिनांक 18 फरवरी 2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदरा जमुना विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेगी जो कि मजदूर चौक भालूमाडा़ से होते हुए जमुना दुर्गा मंदिर के पास से होते हुए सभा स्थल में तब्दील हो जाएगा और इसके बाद एसडीएम कोतमा को ज्ञापन सौपे जाने का निर्णय लिया गया।और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रैली निकालेगी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा और सभी नगर पालिका पसान के सभी वार्डो में कमेटी का गठन किया जाएगा साथ ही देश में डीजल पेट्रोल गैस के बढ़ रहे दामो को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा।देश व प्रदेश में बढ़ रहे अराजकता भ्रष्टाचार का भी विरोध किए जाने का निर्णय लिया गया और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई साथ ही आगामी दिनों में होने वाले नगर पालिका चुनाव के लिए सर्वसम्मति से एक उम्मीदवार उतारे जाने का निर्णय लिया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...