बंजारा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक क्र. MP 16 H 1347 वाहन से 29 नग बैल कीमती 1,74,000 रुपए के कुर्रता पूर्वक लदे मिले तथा एक मवेशी मृत अवस्था में मिला, पशु से लोड ट्रक वाहन को पुलिस ने किया जप्त,एंव अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर वाहन परिवहन करते कोतमा पुलिस ने किया जप्त।
कोतमा - जिले का कोतमा पशु मंडी बाजार कई वर्षो से पशु तस्करों का गढ़ बन चुका है,शाम ढलते ही रात के अंधेरे में पशु तस्करों का खेल शुरू हो जाता है।भारी पैमाने पर कोतमा पशु मंडी बाजार से ट्रक वाहनों से पशुओं को ठूस ठूस कर क्रूरता की सभी हदें पार कर पशु तस्कर बेजुबान जानवरो को शासन प्रशासन की शह पर उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ एवम अन्य राज्यो में पशु तस्करी जोरो से की जाती है, ट्रको में बेजुबान जानवरो को इंसानियत और मानवता को पशु तस्कर शर्मसार कर रहे हैं।आज मानव अपनी चाहत और कुछ दिनों में अमीर बनने के चक्कर में बेजुबान जानवरो का अवैध कारोबार तस्करी करने पर लगा हुआ है और एक ट्रक वाहन में लगभग 25 से 30 जानवरो को लोड कर अन्य राज्यो मे परिवहन किया जाता है जिससे बेजुबान जानवरो का दम घुटने से रास्ते में ही मौत हो जाती हैं।कोतमा में चल रहे पशु तस्कर के खेल में कुछ खादी धारी सफेद पोशाक सत्ता धारी नेता भी पर्दे के पीछे पशु तस्करों के साथ मिलकर पशु क्रूरता से अपनी अपनी जेबें भर रहे हैं और मानवता को शर्मसार किया जा रहा है।
पशु तस्कर व चालक फरार, पुलिस ने पशु से लदे ट्रक को किया जब्त -
कोतमा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पुलिस विभाग के वरिष्ट अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध गतिविधियों व पशु तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के तहत दिनांक 19 मार्च 2021 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक जिसमें काफी मात्रा में मवेशी लोड है हाईवे तरफ से आ रहा है, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बंजारा चौक के पास नाकाबंदी कर ट्रक क्र. MP 16 H 1347 को रोका गया।जहा ट्रक का चालक पुलिस को देख कर ट्रक को छोड़कर भाग गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 29 नग बैल कीमती 1,74,000 रुपए के कुर्रता पूर्वक लदे मिले तथा एक मवेशी मृत अवस्था में पाया गया।उक्त ट्रक को मौके से जप्त कर अपराध क्रमांक 123/21 धारा 11 घ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर परिवहन वाहन को पुलिस ने धर दबोचा-
अवैध खनिज के परिवहन के संबंध में लगातार सूचनाएं कोतमा पुलिस प्रशासन को मिलने पर थाना प्रभारी आर के बैस ने सूचना तंत्र सक्रिय कर 19 मार्च को मुखबिर की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर सिमरिया रोड से बिना नंबरी आयशर ट्रैक्टर में 3 घन मीटर अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर बिना टीपी परिवहन करते वक्त उपरोक्त रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी मदन यादव पिता कालीचरण यादव उम्र 25 साल निवासी सिमरिया चौक जमगांव एवं ट्रैक्टर मालिक देवराज चौधरी पिता जमुना चौधरी निवासी जमगांव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/21 धारा 379 ता. हि. 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है एक और थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं और अपराधियों को धर पकड़ करने में लगे हुए वही अपराधी को अवैध कारोबारी भी पुलिस से लुका छुपी का खेल खेलने में लगे नजर आते।
कहना है -
मुखबिर की सूचना पर ट्रक में लदे 29 नग बैल सहित वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गई है जिसमें एक नग बैल मृतक अवस्था में ट्रक में लोड मिला, वही अवैध रेत लोड परिवहन करते ट्रैक्टर पकड़ा गया और दोनों मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राकेश बैस
थाना प्रभारी कोतमा