किराना व्यापारी मनोज पटेल को झूठे मुकदमे में फंसाने की चल रही नई नई साजिश,भूमि मकान विक्रेता सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी बिहारी बाबू नरसिंह की सांठगांठ से धर्मात्मा और उनकी पत्नी चन्द्रवती झूठे साक्ष्य के आधार पर किराना व्यापारी के गोदाम को बता रहे अब अपना.!
कोतमा - तहसील अनूपपुर भालूमाडा थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद पसान वार्ड क्रमांक 18 पीली दफाई भालूमाडा़ पटवारी हल्का पसान स्थित भूमि एवं 06 कमरे वाले मकान को सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी नरसिंह निवासी भालूमाड़ा पीली दफाई द्वारा दिनांक 15.02.2023 को किराना व्यापारी मनोज पटेल निवासी भालूमाड़ा 3 नंबर दफाई को 5 लाख रुपए में बकायदा कोतमा तहसील में इकरारनामा कर मकान का क्रय विक्रय किया जाता है।जिसमें किराना व्यापारी मनोज पटेल द्वारा खरीदे गए मकानों पर अपना किराना गोदाम बनाकर सामग्री स्टोर कर रखता था। फरियादी मनोज पटेल ने भालूमाड़ा थाने पर शिकायत करते हुए बताया की नरसिंह नामक व्यक्ति से खरीदें गए मकान व किराना गोदाम का चंद्रवती पति धर्मात्मा निवासी भालूमाडा़ पीली दफाई द्वारा दिनांक 08.5.2023 को रात्रि 11:00 बजे ताला तोड़कर अपने परिवार के साथ जबरन घुसकर रहने लगी है।जब पीड़ित सुबह अपना किराना दुकान खोलने आए तब उसे उक्त गोदाम का ताला तोड़ने की जानकारी लगी, शिकायतकर्ता मनोज पटेल ने जब चंद्रवती और उनके पुत्रों से मकान का ताला तोड़ने की जानकारी लेना चाहा तो उल्टा ही पीड़ित को ही धमकी दी जाने लगी और कहने लगे जहां शिकायत करनी हो कर दो कोई फर्क नहीं पड़ता, ज्यादा नेतागिरी करोगे तो झूठे मामले में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा कर जेल में ठुसवा दूगा, जीवन भर जेल में सड़ते रहोगे, जिससे किराना व्यापारी डरा एवं सहमा हुआ।
नरसिंह एवं धर्मात्मा मिलकर किराना व्यापारी को फसाने की चल रही साजिश-
फरियादी क्रेता मनोज पटेल ने बताया की पटवारी हल्का पसान,वार्ड क्रमांक 18 पीली दफाई स्थिति भूमि व 06 कमरे के मकान को सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी नरसिंह ने विक्रय करते समय 15 फरवरी 2023 को भूमि विक्रय का इकरारनामा के जरिए कोतमा तहसील में 500 रूपये के स्टाम्प पेपर पर गवाहों के समक्ष 5 लाख रूपये में बेचा जाता है। जिसमें मनोज पटेल द्वारा विक्रेता नरसिंह के खाते पर 3 लाख 30 हजार रूपए का चेक क्रमांक 423057 के जरिए पैसे का भुगतान किया गया और 1 लाख 70 हजार रुपए नगद दिए गए, जिसकी दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से कोतमा तहसील में लिखा पढ़ी स्टाम्प पेपर पर कराकर, नोटरीकर्ता के समकक्ष भूमि व मकान का क्रय विक्रय करने वाले दोनों व्यक्तियों एवं गवाहों को स्टांप पेपर पर लिखे एक-एक शब्दों को पढ़कर सुनाया गया और हस्ताक्षर कराए गए। शिकायतकर्ता मनोज पटेल ने बताया कि नरसिंह से भूमि मकान क्रय विक्रय करते समय सभी नियम कायदों का पालन किया गया। किन्तु नरसिंह एवं धर्मात्मा और उनकी पत्नी चन्द्रवती कुछ राजनीतिक व्यक्ति के साथ मिलकर वर्तमान में झूठा शपथ पत्र तैयार कराकर पीड़ित किराना व्यापारी से साथ छल किया जा रहा है और उसके किराना गोदाम को हड़पने के जुगाड़ में शिकायतकर्ता मनोज पटेल को यह भी कहा नरसिंह नाम का यह व्यक्ति जो एक ही भूमि व मकान को अलग-अलग दिनांक पर बेचा गया गैर कानूनी है, पहले मुझे बेचकर 5 लाख रुपए की ठगी की ,उसके उपरांत नरसिंह ने धर्मात्मा के साथ मिलकर उक्त जमीन बेचने का शपथ पत्र देकर झूठे आरोप प्रत्यारोप रचे जा रहे हैं ऐसे षड्यंत्रकारी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी ही चाहिए चाहे वह फिर कोई भी हो।
विक्रेता नरसिंह ने एक ही भूमि मकान को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा -
भूमि विक्रेता नरसिंह बिहारी बाबू ने पहले किराना व्यापारी मनोज पटेल को दिनांक 15.02.2023 को भूमि मकान का इकरारनामा स्टांप पेपर में शपथ पत्र देकर 5 लाख रुपए में बेचा और क्रेता मनोज पटेल ने उक्त भूमि मकान खरीदने के बाद विक्रेता नरसिंह के मकान का पुराना कर नगर पालिका पसान में दिनांक 17.2.2023 को 1761 रूपये जमा किया एवं क्रेता मनोज पटेल ने बकायदा भूमि खरीदने के बाद भूमि मकान अपने नाम दर्ज करने के लिए नपा. पसान में आवेदन देकर भूमि अपने नाम दर्ज कराकर नपा. पसान का कर 26.4.2023 को 1655/- रुपए जमा किया गया।वहीं दूसरी ओर विक्रेता नरसिंह ने पुनः उक्त भूमि मकान को बेचने के लिए स्टांप पेपर दिनांक 31.03.2023 को खरीद कर धर्मात्मा पिता रामलायक निवासी पीली दफाई वार्ड 18 को 2 लाख रुपए में स्टांप पेपर पर शपथ पत्र में लिखा पढ़ी कर बेचा जाता है और विक्रेता नरसिंह एवं धर्मात्मा ने मिलकर झूठी कहानी रचकर कर यह बताने का प्रयास किया जाता है की वह उक्त भूमि मकान 2010 में क्रय विक्रय किया गया था ,जब कि सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। विक्रेता नरसिंह एवं क्रेता धर्मात्मा के बीच लिखा पढ़ी के लिए 50 रुपए का शपथ पत्र दिनांक 31.3.2023 को लिया, वहीं दूसरी ओर उनके ही इकरार शपथ पत्र के लिखा पढ़ी में दिनांक 31.1.2023 दर्ज। जिससे साफ साफ पता चलता है की किराना व्यापारी क्रेता मनोज पटेल के साथ नरसिंह, धर्मात्मा एवं उनका सम्पूर्ण परिवार मिलकर झूठी कहानी रचकर षड्यंत्रकारी खेल खेल रहे हैं और समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन करवा कर उनकी एवं उनके शुभचिंतकों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर फरियादी मनोज पटेल ने भालूमाड़ा थाने पर शिकायत दर्ज कर न्याय कि गुहार लगाई।
कहना है -
शिकायत प्राप्त हुई है संपूर्ण मामले की जांच की जा रही है दोनो पक्षों के दस्तावेज जांच में लिए गए हैं, न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी।
अजय पवार
थाना प्रभारी भालूमाडा