फर्जी आईडी से मानहरण करने का चला दस्तूर,कानूनी कार्यवाही ना होने से बड़ा अपराधियों का मनोबल

अनुपपुर- सोशल मीडिया का इस्तेमाल वर्तमान दौर में काफी चलन पर है। लोग जहां सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सकारात्मक विचारों का अदान-प्रदान कर एक-दूसरे को साझा करते हैं। वहीं विचारों का अदान-प्रदान करने का माध्यम बन चुकी सोशल मीडिया का दुरूपयोग भी अब तेजी से बढ़ने लगा है। और अभिव्यक्ती कि आजादी अर्थात अपने विचारों को साझा करने का माध्यम बन चुकी सोशल मीडिया का उपयोग अब व्यक्तीगत, समाजिक एवं धार्मिक हनन कि तरफ भी अग्रसर होने लगा है। जिनके कयी मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। चुनाव के नजदीक आते ही सोशल मीडिया फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर पत्रकारों और नेताओं के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करने का प्रचलन तेजी से चल पड़ा है बिजली थाना अंतर्गत ऐसे मामले आए दिन सामने आते हैं जब फर्जी आईडी बनाकर पत्रकारों और नेताओं के साथ-साथ धार्मिक लोगों की भावनाओं को भड़काने का कार्य किया जा रहा है।

बिजुरी थाना में हुई ऐसे ही मामले कि शिकायत

शनिवार को इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बिलाल अहमद के खिलाफ विगत दिनों पूर्व मनोज कुमार नामक फेसबुक आई.डी. के द्वारा पत्रकार के फेसबुक पेज से स्क्रीन शॉट निकालकर अपने फेसबुक आई.डी. के वॉल पर अभद्रता पूर्वक पोष्ट कर तरह-तरह के अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर, उक्त पत्रकार कि छवि को धूमिल करने का पुरजोर प्रयास किया गया। जिससे आहत होकर युवा पत्रकार ने शनिवार 21 मई को बिजुरी थानें में उपस्थित होकर उक्त फेसबुक आई डी संचालक के विरुद्ध लिखित शिकायत की गयी है।

अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल एवं भावनाऐं आहत करने वालों पर हो कार्यवाही-

बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर नामी लोगों को बदनाम करने की साजिश चल रही है कानूनी कार्यवाही ना होने से इन दिनों इन लोगों के हौसले बुलंद हैं अगर पुलिस द्वारा जल्दी फर्जी ऑडियो पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई नहीं की जाती है तो आगामी समय में धार्मिक भावनाओं को भड़कते हुए क्षेत्र में बड़े दंगा जैसे हालत पैदा कर सकते हैं। अभिव्यक्ति की आजादी भले ही सोशल मीडिया में खुलकर मिल रही हो लेकिन दूसरे की अभिव्यक्ति पर हमला करना बेहद गलत और चिंताजनक है। पत्रकारों नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी आईडी बनाकर अनाप-शनाप षड्यंत्र कारी बातें पहला का क्षेत्र में गंदा माहौल बनाया जा रहा है जिसके खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...