⚡ ब्रेकिंग News

प्रजापति समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह किया आयोजित,डॉ संगीता प्रजापति को मिला प्रतिभा सम्मान

डॉक्टर संगीता प्रजापति को मिला चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिभा सम्मान

कोतमा - अनूपपुर जिले में 29 जून 2023 को प्रजापति कुंभकार समाज की जिला इकाई के द्वारा समाज के प्रतिभाशाली बच्चों,पुरुषो और महिलाओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम संस्कार मैरिज गार्डन अनूपपुर में आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम सुखलाल प्रजापति(जिलाध्यक्ष प्रजापति कुंभकार समाज,अनूपपुर) की अध्यक्षता एवं डॉक्टर के बी प्रजापति(अस्थि रोग विशेषज्ञ,जिला अस्पताल,अनूपपुर) के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

डॉ. संगीता प्रजापति को मिला चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिभा सम्मान -


अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ. संगीता प्रजापति का दिनांक 29 जून 2023 को प्रजापति समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।वही डॉ. संगीता प्रजापति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रजापति समाज के पदाधिकारियों एवम कार्यक्रम में शामिल हुए नागरिकों को सम्मान प्रदान करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि आप सभी लोगो का भरोसा और आशीर्वाद ऐसे ही सदैव मुझ पर बना रहे और मैं बहुत खुशनसीब हूं कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिभा सम्मान के लिए मुझे चुना गया।


कार्यक्रम में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका -

कार्यक्रम में आर एल प्रजापति(पूर्व आईपीएस),सुशील प्रजापति(डीएफओ,अनूपपुर), डॉ. एस एम प्रजापति(प्रोफेसर, बुढार),रामसेवक प्रजापति(सेवानिवृत प्राचार्य), डॉ. संगीता प्रजापति,गिरिजा प्रजापति, डॉ. विवेक प्रजापति,सुभाष वर्मा,अनिल प्रजापति,के पी प्रजापति,महेश प्रजापति,अमृतलाल प्रजापति,महेंद्र प्रजापति,रामधनी प्रजापति एवम प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिक,माताएं बहनें एवम बच्चे उपस्थित थे।अतिथियों द्वारा प्रजापति समाज के विकास के प्रति चिंतन व्यक्त किया गया और साथ ही अनूपपुर जिले के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में आए हुए प्रतिभाशील नागरिक, माताओं,बहनों एवम छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...