नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
कोतमा- अनूपपुर जिले के अनूपपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर संसदीय सीट से लोक सभा सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन का आगमन नगर पालिका परिषद पसान के भालूमाड़ा में आज दोपहर 12 बजे हो रहा है यहां पर वे एक चुनावी सभा को भी सम्बोधित करेंगे।हेलीकॉप्टर से जमुना हेलीपैड में उतरकर कर कार द्वारा भालूमाड़ा क्लब पहुंचेंगे।
नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र सहित सम्पूर्ण विधान सभा क्षेत्र अनूपपुर एवं आस पास के क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी, भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता, निर्वाचित पार्षदगण,सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि,अंत्योदय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण,शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी,पंच परमेश्वर,मतदान केंद्र के अध्यक्ष,महामंत्री बीएलए -2 एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को इस्ट मित्रों सहित,आम नागरिक को इस कार्यक्रम में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।