अनूपपुर - जिले की ग्राम पंचायत धुरवासिन अंतर्गत आने वाले जिनवानी टोला में रह रहे ग्रामीणों को हंगर सलूशन संस्था द्वारा भोजन कराया गया तथा बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। हंगर सलूशन संस्था द्वारा जिनवानी टोला में रह रहे ग्रामीणों को खाने मे चावल,दाल ,सब्जी एवं फल खिलाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हंगर सॉल्यूशन संस्था के फाउंडर नासिर खान,सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुषमा कैथल,पत्रकार हिमांशू पासी,पत्रकार हरि प्रसाद यादव एवं हंगर सॉल्यूशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हंगर सलूशन संस्था ने ग्रामीणों को कराया भोजन,बांटे गर्म कपड़े
सच से सामना
0