⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा विधानसभा को लगे विकास के पंख,मंत्री बनते ही करोड़ों का करेंगे विधायक भूमि पूजन

अनूपपुर - कोतमा विधानसभा क्षेत्र को पहली बार मंत्री पद से नवाजे जाने के बाद कोतमा विधानसभा को विकास के पंख लग गए हैं। मंत्री और कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल द्वारा क्षेत्र में करोड़ों की सौगात देते हुए भूमि पूजन का कार्य ध्रुव गति से किया जा रहा है। कोतमा क्षेत्र में संचालित सीसीएल के सहयोग से बिजली नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की सौगात दी गई है जिससे वर्षों से उखड़ी हुई सड़कों का मरम्मत और उनके नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। बिजुरी वेलकम गेट से रेलवे ओवर ब्रिज तक लगभग 98.14 लाख की लागत से सड़क निर्माण का भूमि पूजन के साथ, बिजुरी वेलकम गेट से कोरजा माइंस तक 144 लाख का डामरीकृत सड़क निर्माण का कार्य का भूमि पूजन शनिवार को किया जाना है गौरतलब है कि शुक्रवार को ही मंत्री दिलीप जायसवाल भोपाल से लौटे हैं जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया है वही कोतमा नगर पालिका सहित कोतमा विधानसभा की प्रत्येक नगर पालिकाओं को करोड़ों की सौगात मंत्री और विधायक दिलीप जायसवाल द्वारा दी गई है जिससे कोतमा क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ गई है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...