⚡ ब्रेकिंग News

अटल नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोतमा - आज दिनांक 16/082024 को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन अनूपपुर जिले में हुआ। जहां अटल नगरी निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ जिला अनूपपुर के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी एवं अटल नगरी निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमणि तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि शासन की हर योजनाओं का आदान प्रदान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करते हैं लेकिन उनको मानदेय के रूप में मिल रहे वेतन से उनके परिवार का पालन पोषण कर पाना संभव नहीं होता है।आगे उन्होंने सौपे गए ज्ञापन में कहा कि 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को नियमित किया जाए,निकायों का व्यय 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाए,निकाय की चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि बढ़ाई जाए जिससे वेतन समय सीमा पर मिल सके,नियमित कर्मचारियों का धारणधिकार की प्रक्रिया समाप्त कर पदोन्नति वरिष्ठ सूची के अनुसार वरिष्ठ कार्यालयों से की जाए,पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए,लिपकीय वर्ग को एक समान वेतनमान 2400 ग्रेड पे प्रदान किया जाए,उपयंत्रियो का ग्रेड पे बढ़ाकर 3600 ग्रेड पे किया जाए एवं निकाय के कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...