⚡ ब्रेकिंग News

शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने सदन में उठाया रोजगार एवं पुनर्वास नीति का मुद्दा

अनूपपुर- शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल सुहागपुर, जमुना कोतमा, हसदेव एवं जोहिला क्षेत्र के अंतर्गत कोल इंडिया द्वारा कोयला उत्खनन के लिए अधग्रहित की गई किसानों की भूमि के बदले कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज कई ऐसे परिवारों को ना तो रोजगार मिला और ना ही भूमि अधिग्रहण के बदले उन्हें मुआवजा राशि ही प्राप्त हो सकी। ऐसी स्थिति में किसानों का परिवार दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है इस गंभीर मुद्दे को लेकर शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने किसानों की आवाज को देश की संसद में 2 अगस्त 2024 को शून्य काल दौरान अपनी बात रखते हुए सभापति से इस मुद्दे में शीघ्र कार्यवाही की मांग की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के माध्यम से शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बताया कि उन्होंने शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोयलांचल क्षेत्र जमुना कोतमा क्षेत्र, हसदेव क्षेत्र ,सोहागपुर एवं जोहिला क्षेत्र के ऐसे हजारों किसान परिवारों की समस्याओं को संसद के अंदर उठाते हुए समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की सहायक कंपनी एसईसीएल के द्वारा शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित कोयला खदानों के लिए भूमिका अधिग्रहण तो किया गया है लेकिन कई ऐसे परिवारों को आज तक ना तो मुआवजा दिया गया है और ना ही रोजगार जिसके कारण यहां के किसान परेशान है एसईसीएल कंपनी रोजगार एवं पुनर्वास नीति का पालन नहीं कर रही है जिसके कारण भू आश्रितों को मुआवजा एवं रोजगार प्राप्त नहीं हो रहा है। कोयला उत्खनन के लिए किए गए भू अधिग्रहण से संबंधित सभी वंचित पात्र किसानों को शीघ्र रोजगार एवं मुआवजा देने के साथ ही पुनर्वास नीति का पालन किया जाए ऐसी मांग संसद के अंदर श्रीमती हिमाद्री सिंह ने सभापति महोदय के समक्ष रखी है। निश्चित तौर पर सांसद द्वारा किसानों के हित में उठाया गया यह मुद्दा आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद की इस पहल का किसानों ने स्वागत किया है और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...