अनूपपुर-विश्व के सबसे सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर 8 अगस्त 2024 को शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह उनसे मुलाकात करने अपनी पुत्री तासु के साथ पीएम हाउस पहुंची । 18वीं लोकसभा निर्वाचन उपरांत शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां नर्मदा का तैल्य चित्र व क्षेत्र की गौरव पद्मश्री जोधईया बाई द्वारा चित्रित चित्र को भेंट कर आशीर्वाद वा मार्गदर्शन प्राप्त किया l भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के माध्यम से शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए सैनिक स्कूल युवाओं के लिए स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स साथ ही संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कॉलरी क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित की गई अनुपयोगी भूमि को शीघ्र राज्य शासन को सौप जाए जिससे क्षेत्र की जनता सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले सके l संवेदनशील सांसद द्वारा जहां फूड पार्क डेवलप करने की बात की गई वही शीघ्र एयरपोर्ट चालू करने की भी बात कही गईl उमरिया जिले की संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना बिरसिंहपुर पाली के अतिरिक्त इकाई निर्माण का भी प्रस्ताव दिया lआदिवासी क्षेत्र अंतर्गत समाज की समस्याओं और उनके निदान और विकास संबंधी सारगर्वित चर्चा की गईl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मां नर्मदा के उद्गम क्षेत्र अमरकंटक आने का निमंत्रण भी सांसद ने दिया,जिस पर शीघ्र आने के लिए माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया
18वीं लोकसभा जीतने के पश्चात प्रथम बार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रत्येक समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराया l सांसद ने बताया कि मोदी जी का दृढ़ इच्छा शक्ति देश के विकास और युवाओं के उत्थान के लिए जो सरकार का विजन है वही हमारा मिशन है l