⚡ ब्रेकिंग News

अनूपपुर में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

अनूपपुर - आज के दिन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में आज अनूपपुर जिले में इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिपिन कुमार की अगुवाई में जिला मुख्यालय अनूपपुर के होटल श्री पैलेस में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।इसके साथ ही आज तुषार यादव को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनूपपुर जिला मुख्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन  किया गया। इस दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.  ए. के. अवधिया, सिविल सर्जन अनूपपुर डॉ एस. बी. अवधिया , पूर्व सीएमएचओ डा. एस. सी.राय, सर्जन डॉक्टर साकेत कौशिक, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डा. एन.पी. मांझी, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ जन्मजय शाक्य,  ड्रग इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम स्थल पर जिले के समस्त मेडिकल संचालक फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल में पदस्थ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...