⚡ ब्रेकिंग News

छठ घाटो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नपा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि

कोतमा - कोयलांचल क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ छठ का महापर्व मनाया जाता है,इसी क्रम में छठ पूजा की तैयारियों मे कोई कमी ना रह जाए,श्रध्दालुओं को किसी प्रकार से छठ घाट मे असुविधा ना हो इसको लेकर नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने सभी छठ घाटों का जायजा लिया ।इनके साथ पार्षदगण एवं नगर पालिका के कर्मचारी एवं नागरिक सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने इस मौके पर कहा कि छठी मैया के उपासना के इस महापर्व की तैयारियों मे कोई कमी नही छोड़ेंगे,छठ का त्यौहार भक्तजनो के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण त्यौहार है। छठ घाटो की साफ-सफाई,रंगाई- पोताई, सौंदर्यीकरण सहित जल स्त्रोतों से मलवा निकासी जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई,विद्युत व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था मे लगे सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी छठ घाटो की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए,श्रध्दालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े,श्रध्दालुजन खुशी और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सके।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...