अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे,अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस)आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस स्टाफ फरियादी अजय कुमार जायसवाल पिता फूलचंद जयसवाल उम्र 41 निवासी वार्ड न. 09 पीली दफाई,भालूमाड़ा का दिनांक 10/04/2025 को उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09/04/2025 व 10/4/2025 के मध्य रात्रि मे मेरे भालूमाड़ा में स्थित मोबाइल की दुकान की छत तोड़कर एप्पल कम्पनी की मोबाइल फोन,टेबलेट, ईयर बट्स को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट किया था।फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 155/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना चोरी गये मोबाईल, टैबलेट व अज्ञात चोरों की पता तलास की गई जो भालूमाडा पुलिस द्वारा बडी सूझ बूझ एवं तत्परता दिखाते हुए एवं सीसीटीव्ही कैमरे व साईबर सेल की मदद से 48 घंटे के अन्दर आरोपी प्रांसी कुमार पिता सुमित लालपुरी (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी भालूमाडा के कब्जे से 7 नग मोबाईल फोन कीमती 3,55,597/- रुपये की आरोपी सुजाला कुमार पिता अजीत कुमार (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष 10 माह निवासी भालूमाडा के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन कुल कीमती 2,82,398/- रुपये की एवं आरोपी अनीश कुमार पिता अशोक कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 दफाई नम्बर 32 भालूमाडा के कब्जे से 07 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट, 01 ईयर बट्स, 01 नग घडी कुल कीमती 4,11,396/- रुपये कुल कीमती 10,49,391/- रुपये को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया व आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रात्रि में मोबाईल दुकान की ऊपर की सीट को काटकर दुकान के अन्दर प्रवेश कर मोबाईलों की चोरी की थी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, उप निरी. जे.पी. लकड़ा, स.उ.नि. विनोद द्विवेदी, प्र.आऱ. 68 सुखेन्द्र सिंह प्र.आर. 56 राजकुमार परस्ते, प्र.आऱ. 73 प्रदीप पाण्डेय आर. 224 चक्रधर तिवारी, आर. 501 स्वदेश सिंह चौहान, आर. 295 भानू प्रताप सिंह, आर. 363 देवेन्द्र सिंह, आर. 579 रविन्द्र मौर्य, आर. 294 देवेन्द्र तिवारी आर. 365 दिनेश मुजालदे एवं साईबर सेल शाखा अनूपपुर आर. 423 पंकज मिश्रा आर 543 राजेन्द्र केवट की अहम भूमिका रही।