⚡ ब्रेकिंग News

गर्मी में बेजुबानों की सेवा को बनाएं संकल्प,पशु पक्षियों को पिलाए पानी- शिव शरण साहू


युवा समाजसेवी शिव शरण साहू ने की जिलेवासियों से की अपील घर के बाहर रखें सकोरे व नाद

अनूपपुर - गर्मी का मौसम जैसे-जैसे तीव्र होता जा रहा है, वैसे-वैसे इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी यह समय पीड़ादायक बनता जा रहा है। इसी को लेकर समाजसेवी शिव शरण साहू ने जिलेवासियों से संवेदनशील अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर सकोरे (पानी के पात्र) और नाद (पशुओं के लिए पानी के बर्तन) अवश्य रखें ताकि पक्षियों और पशुओं को तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए राहत मिल सके।

श्री साहू ने कहा कि हमारी संस्कृति हमें जीव-जंतुओं के प्रति दया और करुणा की सीख देती है। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है, और जब यह सेवा उन बेजुबानों के लिए की जाती है, जो स्वयं अपनी बात नहीं कह सकते, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि जिले में कई सामाजिक संगठन और जागरूक नागरिक पहले से ही इस दिशा में कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आग्रह किया कि हर मोहल्ले, गली, छत और आंगन में एक छोटा सकोरा या पानी का पात्र रखा जाए, जिससे पशु पक्षियों की जान बचाई जा सके। साथ ही सड़कों पर भटकते प्यासे जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाए।

युवा समाजसेवी शिव शरण साहू ने पशुपालकों से भी अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। यदि कोई पशु बाहर घूम रहा है, तो समाज के अन्य लोग भी मानवीय संवेदना के तहत उन्हें पानी पिलाने में पीछे न हटें।

उन्होंने कहा कि "हमारे छोटे-छोटे प्रयास इस धरती को अधिक दयालु और रहने योग्य बना सकते हैं। यही समय है जब हम अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी निभाएं।"
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...