अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा माननीय न्यायालय कोतमा द्वारा जारी स्थाई वारंट के पालन में प्रकरण क्रमांक 718/23 धारा 294, 323, 506 ता.हि.के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी विनोद चौधरी पिता लल्ला चौधरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम भाद थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर का जो लम्बे समय से फरार था तथा पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था भालूमाडा पुलिस द्वारा अपनी सूझ बूझ से उक्त स्थाई वारंटी आज दिनांक 24.03.2026 को दबिस देकर ग्राम भाद से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जेल भेजा गया है ।
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. डी.एस. बागरी सहा.उप निरी. चन्द्रहास बांधेकर प्र.आर. 57 कृपाल सिंह, की रही ।