⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा पुलिस ने 48 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपो को किया गिरफ्तार

अनूपपुर - दिनांक 18.03.2026 को जरिये मोबाईल सूचना मिली की ग्राम बरबसपुर खेत में एक महिला का शव पडा हुआ है जिसकी तस्दीक हेतु थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. डी.एस. बागरी अपने स्टाफ के साथ तत्काल रवाना होकर सूचना की तस्दीक की गई तो ग्राम बरबसपुर में डुग्गी तालाब के पास चूडामणि केवट के खेत में एक महिला का शव पडा हुआ पाया गया जिसकी पहचान नंसी बाई यादव पति भगवान दास उर्फ लल्लू यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर के रुप में हुई मौके पर मृतिका के पुत्र बब्बी यादव की सूचना पर जीरो पर मर्ग इंटीमेशन कायम कर मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया डाक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गले में रस्सी या साडी के फंदे से दबाने के कारण श्वांस अवरुद्ध होने से मृत्यु होना लेख किया मर्ग जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना भालूमाडा में अप.क्र. 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

हत्या जैसे गंभीर जाघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पता तलास की गई एवं विश्वस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मृतिका नंसी बाई यादव के बडा पुत्र संदेही हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव पिता भगवान दास उर्फ लल्लू यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर को हिकमतअमली से पूछताछ किया गया दौरान पूछताछ उक्त संदेही ने अपनी माँ नंसी बाई यादव को रोज शराब पीने एवं इधर उधर घूमने से मना करने पर नही मानने के कारण एवं भूमि संबंधी कागजात रख लेने भूमि का हिस्सा बांट नही करने एवं भूमि बेंचने से इंकार करने पर गुस्सा होकर दिनांक 16.03.2026 की रात्रि 12 बजे से 01 बजे के बीच जब मृतिका नंसी बाई अपने घर में शराब के नशे में सो रही थी तब उसी के पहने हुए साडी कपडा से हत्या करने के नियत से मुंह दबाकर हत्या कर देना और हत्या के आरोप से बचने के लिए मृतिका के शव को रात्रि में ही अपने कंधे में उठा कर ले जाकर घर से लगभग 800 मीटर की दूरी डुग्गी तालाब के पास चूडामणि के खेत में लाश को ठिकाने लगा देना बताया एवं स्वतः आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के विरूद्ध हत्या के पर्याप्त सबूत एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर उक्त अपराध धारा में आरोपी हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू यादव पिता भगवान दास यादव उर्फ लल्लू उम्र 27 वर्ष निवासी बरबसपुर को आज दिनांक 20.03.2026 को 16.20 बजे गिरफ्तार किया गया है जिसे कल दिनांक 21.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । 

अहम भूमिका – इंचार्ज थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी. डी.एस. बागरी, स.उ.नि. महिपाल प्रजापति, स.उ.नि. कमलेश शुक्ला, स.उ.नि. चन्द्रहास बांधेकर, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह, आर. 362 विनोद जावट, आर. 294 देवेन्द्र तिवारी म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी की रही ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...