⚡ ब्रेकिंग News

स्वास्थ्य केंद्रो का निर्धारित रोस्टर अनुसार निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए-सीईओ

अनूपपुर - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल पर जोर देते हुए सुरक्षित मातृत्व तथा मरीज के समुचित देखभाल के लिए स्वास्थ्य केन्द्रो के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया है। 

जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओ की समीक्षा कर रही थी। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारियों को निरीक्षण रोस्टर के अनुरूप नियमित भ्रमण सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण में पाई गई कमियों की पूर्ति समय पर कराए जाने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रो के लिए बनाए गए नवीन भवनों में अमले की शिफ्टिंग कर स्वास्थ्य सुविधाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।  

उन्होंने नए भवनों में दिव्यांग मरीजों के लिए रैंप की व्यवस्था, अस्पताल गेट तक एंबुलेंस की पहुंच, स्वास्थ्य केन्द्रो में पानी की उपलब्धता, बाउंड्रीवाल तथा स्वास्थ्य संस्था में बोरवेल के माध्यम से स्थाई पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। 

उन्होंने 70 वर्ष से ऊपर के शेष सभी नागरिकों तथा अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक मे सिकल सेल मरीज के चिन्नांकन तथा चिन्हित मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के कार्यो की समीक्षा की। 

जिला पंचायत सीईओ ने जन सहयोग संगठन (जेएसएस) के द्वारा सिकल सेल पर किए जा रहे अच्छे कार्य की सराहना की। 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को रोस्टर अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रो का भ्रमण कर कमियों की पूर्ति के निर्देश दिए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...