⚡ ब्रेकिंग News

पीएम श्री स्कूल भालूमाड़ा में कक्षा 10 में प्रथम आने वाले बच्चों को,पसान मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित

कोतमा - आज पीएम श्री स्कूल भालूमाड़ा में कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पसान मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई एवं पुरस्कार प्रदान किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। ऐसे मेधावी छात्र न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह के साथ साथ अजय यादव महामंत्री एवं सुरेश शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।उपरोक्त जानकारी मंडल पसान के मिडिया प्रभारी हिमांशू पासी द्वारा दी गई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...