⚡ ब्रेकिंग News

अनूपपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया

अनूपपुर - अमरकटंक मां नर्मदा जी के दर्शन पश्चात प्रारंभ हुआ दौरा कार्यक्रम, मध्यप्रदेश के अंतिम छोर राजनगर में हुआ समाप्त, दौरा कार्यक्रम के शुरूआत से लेकर अंत तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान रहे उपस्थित।विंध्य क्षेत्र के नेता मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधायक, अजय सिंह राहुल भैया का लगातार दौरा कार्यक्रम जारी हैं। जिसके तहत दिनांक 22 अप्रैल 2026 को अजय सिंह राहुल अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा के दौरे पर रहे। सर्वप्रथम उन्होंने मां नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में  मां नर्मदा जी के दर्शन कर अपने दौरा कार्यक्रम की शुरुआत की और अमरकंटक से रवाना होकर विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को के निवास राजेंद्रग्राम पहुंचे। जहां विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया तथा उनके निवास पर उपस्थित पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण से अजय सिंह राहुल ने मुलाकात की। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया इस मौके अजय सिंह भैया को महामाला पहनाकर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने उनका सम्मान किया। इसके बाद अनूपपुर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी के निवास पर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मयंक त्रिपाठी के निवास पर, एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर रमेश सिंह के निवास पर परिजनों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता मरहूम मो. इस्लाम सेठ के इंतकाल उपरांत उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं। इसके बाद उनका काफिला अनूपपुर के पसान के लिए रवाना हुआ। जहां उन्होंने जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अनूपपुर मानवेंद्र मिश्रा के निवास पर कांग्रेस परिवार के सदस्यों से भेंट-मुलाकात की। तत्पश्चात कोतमा के लिए रवाना हुए, जहां कोतमा पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा द्वारा ज्योति पेट्रोल पम्प के पास अपने प्रतिष्ठान में अजय सिंह राहुल भैया का भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद अजय सिंह राहुल भैया कोतमा में पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां उनका गाजे बाजे वा आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। अजय सिंह राहुल ने पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के परिजनों से एवं क्षेत्र के कांग्रेस जनों से मुलाकात की और स्वल्पाहार लिया, साथ ही कई विषयों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। तत्पश्चात अजय सिंह राहुल कोतमा से बिजुरी के लिए रवाना हुए और बालमुकुंद खेड़िया के निवास पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता आशु चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचे जहां आशु चतुर्वेदी द्वारा शॉल और श्रीफल देकर अजय सिंह राहुल भैया व उनके साथ मौजूद अन्य नेताओं का स्वागत किया गया तथा अजय सिंह राहुल ने मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं स्नेही साथियों से भेंट-मुलाकात की। तत्पश्चात कांग्रेस गौ संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान के निवास पहुंचे जहां उपस्थित वरिष्ठजनों का सम्मान कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इसके बाद अजय सिंह राहुल का काफिला राजनगर के लिए रवाना हुआ। अजय सिंह राहुल राजनगर में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह के निवास पहुंचे जहां उनका जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अजय सिंह राहुल ने रामनारायण सिंह के परिजनों एवं किसान कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। तत्पश्चात इंटक अजय सिंह राहुल इंटक कार्यालय राजनगर पहुंचे जहां इंटक नेता व जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने उनका स्वागत कर हसदेव क्षेत्र व जमुना कोतमा क्षेत्र के इंटक नेताओं का अजय सिंह भैया से परिचय करवाया गया। इंटक नेताओं से अजय सिंह राहुल ने संवाद कर इंटक संगठन को और मजबूत करने एवं कार्य करने में आ रही समस्याओं के बारे में जाना। इनके बाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिशंकर दुबे पुल्लू द्वारा गाजे के साथ रैली निकालकर भगत सिंह चौक राजनगर में अजय सिंह राहुल भैया का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात अजय सिंह राहुल बनगवां नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय सिंह मुन्ना के निवास पहुंचे जहां धनंजय सिंह द्वारा अजय सिंह राहुल भैया का भव्य स्वागत किया और राहुल भैया ने उनके परिजनों व उपस्थित स्थानीय नेताओं से भेंट मुलाकात की। राहुल भैया का काफिला राजनगर से पुनः कोतमा के लिए रवाना हुआ जहां वह कोतमा में व्यावसायी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हारून रसीद के निवास पहुंचे। हारून रसीद के निवास पर हारून रसीद द्वारा आतिशबाजी कर साथ ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं अजय सिंह राहुल भैया का भव्य स्वागत किया। अजय सिंह राहुल में हारून रसीद के परिजनों व उपस्थित कांग्रेस जनों से चर्चा की और शहडोल जिले के लिए रवाना हो गए। जिले भर के दौरा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान उनके साथ मौजूद रहें। अजय सिंह राहुल भैया के दौरे में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी समस्त विभाग प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर प्रभारी पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक कांग्रेस के जिला, ब्लॉक, नगर, मंडलम, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तगण मौजूद रहें।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...