⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा संभाग प्रभारी,जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी मंडलों में किया प्रवास

अनूपपुर,जैतहरी,पसान,फुनगा,चचाई, कोतमा,बिजुरी, राजनगर, राजनगर,ग्रामीण,कोतमा,ग्रामीण, अमरकंटक, राजेंद्रग्राम,दमेहडी, बेनीबारी,करपा,वेंकटनगर 

अनूपपुर जिले के 16 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग हुए संपन्‍न


अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान 2026” के अंतर्गत 5 अप्रैल रविवार को अनूपपुर जिले के 16 मंडलों में व्यापक रूप से प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि यह अभियान संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं कार्यकुशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


  संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा को पार्टी विथ डिफरेंस ऐसे ही नहीं कहा जाता। जहां अन्य दलों में मंच, माला और माइक को लेकर विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं भाजपा में अनुशासन, निर्धारित मापदंडों का पालन और वरिष्ठ नेतृत्व का आदर्श आचरण इसकी विशेष पहचान है। इसका उदाहरण मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग में देखने को मिला l


 जिला प्रभारी संजय साहू ने की प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत, इतिहास, संगठनात्मक संरचना एवं चुनावी प्रबंधन की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है, जिससे आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावों में संगठन और अधिक प्रभावी रूप से कार्य कर सके। कार्यक्रमों के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


 पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 के जिला संयोजक एवं सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आनंद केसरवानी, विनोद केवट, जितेंद्र भट्ट, एवं समस्त जिला पदाधिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष बूथ कार्यकर्ता समस्त सभी का सराहनीय योगदान था प्रशिक्षण वर्ग महाभियां 2026 हुआ सफल l
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...