⚡ ब्रेकिंग News

थाना बिजुरी द्वारा नाबालिक बालक को दस्तयाब कर किया परिजनो को सुपुर्द

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा ऑपरेशन मुस्कान में टीम बनाकर नाबालिग बालक बालिका के दस्तयाबी के प्रयास हेतु आदेशित किया गया था ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम व एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के निर्देशन मे थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित किया जाकर गुमशुदा अपह्त बालक को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया है।

दिनांक 30.03.26 को फरियादी निवासी मोहाडा दफाई के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा नाबालिक भांजा जिसकी उम्र 16 वर्ष 10 माह है दिनाक 29.03.26 को कही चला गया है जिसकी नात रिश्तेदारी मे खोजबीन किये पर पता नही चला, ऐसा लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बिजुरी मे अप. क्र 109/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर टीम गठित की जाकर पता तलाश के प्रयास किया गया तकनीकी सहायता और हिकमत अमली से पूछताछ पर नाबालिग बालक की सुरागरसी के प्रयास किए गए हैं एवं अपह्त बालक को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिह, सउनि बृजेश पाण्डेय, आर आनंद कुमार तथा सायबर सेल से प्रआर राजेन्द्र अहिरवार की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...