⚡ ब्रेकिंग News

बाइक चोर को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

 अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा जिले में अपराधो में नियंत्रण एवं चोरी के प्रकरणो में विशेष रुसे से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के निर्देशन में बिजुरी पुलिस के द्वारा बिजुरी बाजार से मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 


फरियादी कैलाश सोनी पिता स्व. रामविशाल सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 12 सब्जी मंडी ग्राउण्ड के पास बिजुरी का उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट लेख कराया कि मैं दिनांक 26/03/2026 को करीब 03.00 बजे दोपहर अपनी मोटर सायकल क्रमांक MP65MC1292 हीरो पेशन प्रो जिसका चेचिस नंबर MBLHAR183HHE03754 एवं इंजन नंबर HA10ACHHE69410 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 60000 रुपये को अपने घर के सामने रोड पर खडी कर अन्दर चला गया था कुछ समय बाद घर से बाहर आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल घर के बाहर नही खडी थी लगता है कि मेरी मोटर सायकल को कोई अज्ञात व्यक्तिचोरी कर के ले गया है । मिलने पर मैं अपनी गाडी को पहचान लुंगा ।  
        फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 134/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर अनुंसंधान में लिया गया । दौरान विवेचना चोरी गई मोटर सायकल एवं आरोपी की पता तलास की गई जो मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिजुरी से कोरजा तरफ हीरो मोटर सायकल से जा रहा है जो संदिग्ध लग रहा है जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंधी कर पकड कर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपना देवेन्द्र उर्फ पींटू पिता मुन्ना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी बेलिया छोट का होना बताया एवं उक्त मोटर सायकल दिनांक 26/03/2026 को सब्जी मंडी बिजुरी से चोरी करना बताया ,जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय कोतमा पेश किया गया ।  

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि उदय प्रजापति , आर मनोज उपाध्याय ,आर. लक्ष्मण डांगी की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...