अनूपपुर,एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के निवासी प्रवीण कुमार पटेल ने कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 781वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पिता रामजपन पटेल के पुत्र प्रवीण की इस उपलब्धि पर जमुना कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। वही नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह,भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,अजय यादव ,सचिन जायसवाल,अब्दुल कलाम, दिवाकर विश्वकर्मा, जन्मजय दुबे ,लाल साहब सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रवीण पटेल का यूपीएससी में हुआ चयन,नपा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ने माता पिता को दी बधाई
सच से सामना
0