⚡ ब्रेकिंग News

सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 62 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर - जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने 62 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।  

जनसुनवाई में तहसील अनूपपुर के ग्राम छिल्पा निवासी कमलाबाई ने विधवा पेंशन तथा पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम मौहरी निवासी शंकर रावत ने विद्युत कनेक्शन कराए जाने, नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) निवासी जाकिर हुसैन ने संबल कार्ड तथा ईकेवाईसी कराए जाने, नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 निवासी बृजेश जाधो ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम खांड़ा निवासी बैसखिया ने हाथी द्वारा मकान क्षतिग्रस्त किए जाने पर सहायता राशि दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम मलगा निवासी प्यारेलाल ने नामांतरण एवं बंटवारा कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम छिल्पा निवासी बेला बाई बैगा ने भूमि का पट्टा दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...