कई युवाओं ने थामा HMS का हाँथ
कुसमुंडा - नये जोश नये कलेवर के साथ पुराने अनुभवों को साथ लेकर कमर कसा हुआ, HMS के कार्यप्रणाली, विचार धारा से प्रभावित होकर सैकड़ो कर्मचारी साथियों ने कुसमुंडा क्षेत्र HMS संगठन के साथ जुड़ने एवं आगे की रणनीति के लिये मिलकर शंखनाद करने का आव्हान किया।दिनांक 23/07/23 को क्षेत्रीय कार्यलय HMS विकासनगर कुसमुंडा में स्वागत सम्मान एवं संघठनात्मक बैठक में मुख्य रुप से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष (केंद्रीय) एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलन कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष (केंद्रीय) आर. एस. पाल., सचिव (केंद्रीय) बृज लाल पनिका उर्फ राजवीर, क्षेत्रीय महामंत्री अरुण कुमार झा, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य एवं परियोजना सचिव अशोक कुमार साहू, वेलफेयर कमेटी दीपक दुबे, हाउसिंग कमेटी से एल. पी . सिंह, परियोजना अध्यक्ष सुगना बर्मन, पीट सेफ्टी कमेटी आर. के. तिवारी एवं अन्य सभी पदाधिकारीगण, सक्रिय एवं जाबांज साथीगण उपस्थित रहे।