अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भालूमाडा निरी. उमेश उपाध्याय की नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान माननीय न्यायालय कोतमा द्वारा जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट के पालन में आरसीटी न.962/21 अप. क्र. 426/21 के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रघुनाथ अगरिया पिता रामपाल अगरिया उम्र 26 साल निवासी भाद एवं विश्वनाथ अगरिया पिता रामपाल अगरिया उम्र 20 वर्ष निवासी भाद एवं प्रकरण क्रमांक 40/2023 धारा 294, 323, 506 भा.दं.वि. के स्थाई वारंटी सुनई चौधरी पिता मैकू चौधरी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कोटमी थाना भालूमाडा तथा माननीय कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 136/2022, 84/2020 धारा 125(3) के वसूली वारंटी जयप्रकाश गुप्ता पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी गेट दफाई डबल स्टोरी भालूमाडा एवं जिला अनूपपुर का वारंट तामील किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा निरी उमेश उपाध्याय, उप निरी. डी.एस. बागरी सहा. उप निरी. विनोद द्विवेदी प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी, आर. 224 चक्रधर तिवारी की रही ।