⚡ ब्रेकिंग News

अवैध रेत परिवहन पर रामनगर पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में गत रात्रि में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की गई।

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर जमुड़ी घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लोड कर फुलवारी ओला की ओर परिवहन कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर वाहन क्रमांक MP 65 AA 2462, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- एवं ट्रैक्टर में लोड लगभग 03 घन मीटर अवैध रेत, जिसकी कीमत ₹5,000/- को विधिवत जप्त किया गया।

उक्त प्रकरण में वाहन चालक एवं मालिक मोहम्मद आकिब जावेद पिता मोहम्मद आबिद, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 लहसुई थाना कोतमा के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 99/26 पंजीबद्ध कर धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...